আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ओड़िशा के ईट भट्ठा में बंधक हैं 55-60 श्रमिक, वापसी के लिए लगाई गुहार

Published on: May 23, 2020
---Advertisement---

पिथौरा/बागबाहरा. कोरोना के कारण अपने घर पहुंचने के लिए परेशान मजदूरों में अब भट्ठा मालिक द्वारा बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है. कहीं मजदूर पैदल कहीं साइकिल में तो कहीं किश्तों में किसी भी तरह की वाहनों से लिफ्ट लेकर घर पहुंचने का प्रयास करने की सनसनीखेज खबरों के बीच अब ओड़िशा के जगतसिंहपुर के एक भट्ठा मालिक द्वारा बागबाहरा थाना क्षेत्र के करीब 55-60 मजदूरों को बंधक बनाकर रखने की खबर चौंकाने वाली है. मजदूरों ने शनिवार सुबह गांजर उपसरपंच आनंद मनिहार साहू को फोन कर अपनी परेशानी बताते हुए छुड़ाने की गुहार लगाई है. फंसे मजदूर लखन बरिहा एवं ईश्वर धोबी ने बताया कि वे जगतसिंहपुर ओड़िशा के थाना तीरतोल के एक ईंट भट्ठा में ईंट बनाने के काम से नुआपाड़ा टेमरीमाल के एक भट्ठा दलाल गोकुल द्वारा ले जाए गए थे.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 6654 नए केस, 137 की मौत

वे लगातार वहां काम कर रहे हैं पर अब कोरोना के कारण वे वापस अपने गांव आना चाहते हैं. इस बात पर भट्ठा मालिक विजय कुमार नाथ उन्हें जाने नहीं दे रहे हैं और ना ही उनकी मजदूरी दी जा रही है. लिहाजा वे बहुत ही बुरी स्थिति में फंसे हुए हैं. मजदूरों ने उन्हें तत्काल छुड़ाने की मांग की है. इन मजदूरों के साथ इनके बच्चे और महिलाएं भी हैं. उपसरपंच साहू ने मामले की जानकारी एसडीएम को देते हुए मजदूरों को वापस लाने की मांग की है तथा इसकी जानकारी देने कलेक्टर के पास गए हैं. बहरहाल, कोरोना के चलते लगातार लॉकडाउन में मजदूरों पर इस तरह जुल्म एवं प्रताड़ना की खबरें अब आम हो चली है.

http://ICC ने जारी की गाइडलाइन, इन बदलावों के साथ शुरू होगा क्रिकेट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now