আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हाथियों ने बोतल पाम के पेड़ उखाड़े, विभाग द्वारा सूचना न देने से ग्रामीणों को जान का खतरा

Published on: May 2, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. समीप के देवपुर वन परिक्षेत्र के पर्यटन स्थल नेचर कैम्प में रविवार रात दो हाथियों ने दो बोतल पाम के पेड़ उखाड़ फेंके और पहले से ही विभागीय लापरवाही से सूख रहे हरे-भरे पर्यटन स्थल को तहस नहस कर दिया. ज्ञात हो कि शनिवार रात भी देवपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों ने रबी फसल रौंदकर किसानों को खासा नुकसान पहुंचाया था. ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में हाथियों के आमद की कोई सूचना वन विभाग द्वारा नहीं देने से ग्रामीणों को हमेशा जान का खतरा बना रहता है. महासमुंद के अलावा अब देवपुर वन परिक्षेत्र में इन दिनों हाथियों की चहल कदमी बढ़ गई है. पानी की कमी से हाथी गांवों के आसपास पानी और भोजन की तलाश में भटकते रहते हैं और दाना-पानी नहीं मिलने से नुकसान पहुंचाने से भी नहीं चूक रहे.

https://मितान योजना का शुभारंभ, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाओं की मिलेगी घर पहुंच सुविधा

जिससे वर्तमान में ग्रामीणों में दहशत हैं. हाथी लगातार किसानों की फसल को रौंदकर तहस-नहस कर रहे हैं. जिससे किसानों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी है. इधर, ग्रामीणों सूत्र बताते है कि शनिवार रात हाथियों के एक दल ने ग्राम गिधपुरी निवासी एक ग्रामीण की बाड़ी में लगे केले पेड़ को उखाड़ कर, सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचाया है. कोसमसरा के किसान परसराम दीवान पिता झगरू दीवान, ठंडाराम दीवान पिता सधरू दीवान दोनों ग्रामीणों के खेत में लगी धान की फसल को हाथियों ने बुरी तरह रौंद डाला. यह फसल पकने की कगार पर थी. करीब 4 एकड़ धान की फसल पूरी तरह तहस-नहस हो गई है. हाथियों की भूख ने इसे बर्बाद कर दिया.

https://मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना की घोषणा, पंजीकृत श्रमिकों को मिलेंगे 10 हजार रुपए

ग्रामीणों में आक्रोश

वन विभाग की अनदेखी से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है. इस संबंध में चर्चा करने पर ग्रामीणों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण वन परिक्षेत्र में विगत दो वर्षों से एक डिप्टी रेंजर को ही प्रभार में रखा गया है. जबकि यहां किसी योग्य रेंजर को रखा जाना चाहिए था. अब ग्रामीण उक्त प्रभारी रेंजर को शासन द्वारा नहीं हटाने पर सरकार को ही हटाने की बात करने लगे हैं. दूसरी ओर वन विभाग ने हाथी द्वारा नुकसान धान की फसल मुआवजा देने हेतु आवेदन देने को कहा है. अब साथ ही किसानों एवं ग्रामीणों को शाम से रात को जंगल की ओर जाने से मनाकर मुनादी कराया गया है. सभी को सचेत रहने को कहा गया है.

https://कर्मचारियों को तोहफा, मुख्यमंत्री ने की महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now