रायपुर. छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण मंडल में पंजीकृत भवन कर्मकार कल्याण मंडल एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को एक नई योजना की घोषणा की है. अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना की घोषणा की है. इस योजना में बुजुर्ग श्रमिकों को एक मुश्त 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. इस योजना के लिए ऐसे श्रमिक पात्र होंगे जिनकी न्यूनतम आयु 59 वर्ष तथा अधिकतम आयु 60 वर्ष होगी. इसके साथ ही ये श्रमिक विगत 5 वर्षों से मंडल के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए.
https://कर्मचारियों को तोहफा, मुख्यमंत्री ने की महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा
मजदूर दिवस पर गढ़कलेवा में बोरे बासी खाने का शुभारंभ
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर 1 मई मजदूर दिवस को बोरे बासी दिवस के रूप मनाने का सिलसिला शुरू हो गया है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर ही संस्कृति विभाग द्वारा गढ़कलेवा में रविवार से बोरे बासी थाली का शुभारंभ किया गया है. लोग चाव के साथ मुख्यमंत्री के आह्वान पर बोरे बासी खाकर श्रम को सम्मान देने के इस अभियान में भागीदारी बने. राज्य प्रशासनिक अधिकारी भी बोरे बासी खाकर तृप्त हुए और ठंडकता महसूस की.






