আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हाथियों ने 11 साल की बच्ची और महिला को कुचलकर मार डाला

Published on: April 11, 2022
---Advertisement---

धमतरी. हाथियों ने सोमवार सुबह 11 साल की बच्ची और एक महिला को कुचलकर मार डाला. जानकारी के मुताबिक नगरी वन परिक्षेत्र के तुमबाहरा में स्थानीय निवासी शेख साहू अपनी 11 साल की बेटी सिमरन के साथ जंगल में महुआ बीनने के लिए गए थे. इसी दौरान अचानक से हाथी आ गया. हाथी को देख दोनों वहां से भागने लगे. इसी दौरान सिमरन को ठोकर लगी और वह गिर गई. तभी हाथियों ने उसे कुचलकर मार डाला. इसमें बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. सिमरन 5वीं कक्षा में पढ़ती थी.

https://108MP कैमरे वाला Realme 9 4G भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

वहीं दूसरी घटना नगरी वनपरिक्षेत्र के ही चारगांव के जंगल में हुई. यहां संबलपुर निवासी एक महिला लकड़ी बीनने के लिए गई थी. इसी दौरान हाथियों ने उस पर हमला कर दिया. महिला जान बचाकर भागी, लेकिन हाथी ने उसे सूंड़ से उठाकर पटक दिया. अभी तक महिला का नाम नहीं पता चल सका है. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है. बता दें कि हाथियों ने एक दिन पहले ही तीन लोगों की जान ली थी. इसमें 22 साल की युवती, महिला और पुरुष शामिल हैं.

https://नागिन का बदला! सुबह पिता ने नाग को मारा, कुछ घंटों बाद ही बेटे को नागिन ने डसा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now