আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

150 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, कीमत आपके बजट में

Published on: September 7, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. हॉप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल HOP OXO लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपए है. यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल दो वैरिएंट्स – HOP OXO और HOP OXO X में लॉन्च की गई है. नई HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक में 6200 वॉट की पीक पावर मोटर के साथ 72 V आर्किटेक्चर है. यह मोटर रियर व्हील टॉर्क पर 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है. यह ई-बाइक सिर्फ 4 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. यह एक एडिशनल टर्बो मोड के साथ तीन राइड मोड इको, पावर और स्पोर्ट के साथ आता है.

https://लड़की के कान में घुस गया सांप, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल

कंपनी का दावा है कि HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्जिंग पर 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. कंपनी का कहना है कि इसे अपने पोर्टेबल स्मार्ट चार्जर से किसी भी 16 एम्पियर पावर सॉकेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है, जो 4 घंटे से भी कम समय में औसतन 0 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाता है. बाइक की कुछ प्रमुख फीचर्स में मल्टी-मोड री-जेनरेटिव ब्रेकिंग, 4 जी कनेक्टिविटी और एक पार्टनर मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल शामिल है जो स्पीड कंट्रोल, जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, राइड स्टैटिस्टिक्स और बहुत से फीचर्स के साथ आती है.

https://चरित्र शंका पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now