আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 मई को आएंगे नतीजे

Published on: February 26, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान शुक्रवार को चुनाव आयोग ने कर दिया है. इसके तहत पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा. चुनाव किस तरह कराए जाएंगे और क्या-क्या व्यवस्था होगी, इससे जुड़ी तमाम जानकारियां चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस वार्ता में दी हैं. असम में 126 सीटों, तमिलनाडु में 234 सीटों, पश्चिम बंगाल में 294 सीटों, केरल में 140 सीटों और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए चुनाव होगा. निर्वाचन आयोग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होगा , राज्य में 27 मार्च को पहले और 29 अप्रैल को आठवें चरण का मतदान होगा.

http://मुझको यारों माफ करना मैं नशे में हूं.. शराब पीकर शिक्षक ने स्कूल में किया हंगामा

केरल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान एक चरण में छह अप्रैल को होगा. असम में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को होंगे. तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 अप्रैल को वोटिंग करवाई जाएगी. सभी पांच विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना दो मई को होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर मास्क, सेनिटाइजेर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएंगे. वरिष्ठ नागरिकों के लिए वॉलिटिंयर की तैनाती की जाएगी.

http://टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज ने क्रिकेट से लिया संन्यान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now