আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खबर का असर : बाहर से लौटै मजदूरों का कोरोना टेस्ट, 32 में 24 पॉजिटिव

Published on: June 4, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. अन्य प्रांतों से ईंट भट्ठे में काम कर कोविड टेस्ट के बगैर ही सीधे अपने घर लौटने की खबर ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ में प्रकाशन के बाद हरकत में आए प्रशासन ने ग्राम गोपालपुर लौटे मजदूरों के एक जत्थे का कोविड टेस्ट करवाया तो उनमें 32 में से 24 मजदूर पॉजिटिव निकले. इससे क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना दहशत का माहौल बन गया है. बताया जाता है कि ईंट भट्टा में काम करने ओड़िशा गए 32 मजदूर कल ही वापस अपने गांव गोपालपुर लौटे हैं. स्थानीय एसडीएम राकेश कुमार गोलछा के सख्त निर्देश के चलते अपने घरों तक पहुंच चुके इन मजदूरों को ग्रामीणों ने उनके घरों से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों को बुलाकर कोविड जांच करवाई.

जांच के बाद 32 में से 24 मजदूर पॉजिटिव पाए गए. स्थानीय प्रशासन के अनुसार गंजाम जिला ओड़िशा के छतरपुर में ईंट बनाने का काम करने महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम गोपालपुर से कुछ मजदूर गए हुए थे. ईंट बनाने का काम कर सभी मजदूर वापस लौटने के पश्चात अपने घरों को चले गए थे जिन्हें ग्राम सुरक्षा समिति द्वारा गोपालपुर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में लाया गया. इनकी सूचना पिथौरा स्वास्थ्य विभाग को दी गई. बाद स्वास्थ्य अमला कोविड जांच के लिए पहुंचा. ओड़िशा से लौटे सभी 32 मजदूरों का कोविड टेस्ट किया गया इनमें से 24 मजदूर पॉजिटिव पाए गए. इतनी ज्यादा संख्या में पॉजिटिव होने से ग्राम एवं क्षेत्र में एक बार पुनः दहशत का माहौल निर्मित हो गया है.

http://शोध में खुलासा : कोरोना की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वेरिएंट जिम्मेदार

लक्षण वाले मरीज केयर सेंटर में : एसडीएम

इधर, स्थानीय एसडीएम राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. ग्रामीण स्वयं ही शिफ्ट में रतजगा कर ग्राम की चौकीदारी कर रहे हैं. बाहर से आने वाले ग्रामीणों को हर हाल में क्वारंटाइन किया जाने लगा है. क्षेत्र के प्रायः अधिकांश गांवों के मजदूर धीरे-धीरे अपने घरों को आ रहे हैं. इसलिए सभी को ग्राम पंचायत के माध्यम से पहले गांव के क्वारंटाइन सेंटर में रखकर उनका कोविड टेस्ट अनिवार्यतः कराया जा रहा है. गोपालपुर के पॉजिटिव ग्रामीणों में बगैर लक्षण वालों को ग्राम के स्कूलों में ही आइसोलेट किया जा रहा है. जबकि लक्षण वालों को पिथौरा के कोविड केयर सेंटर में अनिवार्यतः रखा जा रहा है. सभी संक्रमित मजदूरों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य अमले द्वारा किया जा रहा है.

http://RBI MPC मीटिंग : ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, 9.5 फीसदी रहेगी जीडीपी ग्रोथ

42 मजदूर क्वारंटाइन में : सचिव

ग्राम पंचायत गोपालपुर के सचिव जयप्रकाश अवस्थी के अनुसार शासकीय मिडिल स्कूल को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है. यहां अभी 42 मजदूर क्वारंटाइन में हैं तथा कल 24 मजदूर ओड़िशा वापस आए थे. पॉजिटिव लक्षण दिखने वाले मजदूरों को आज पिथौरा कोविड सेंटर भेजा जाएगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now