नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह करीब 11.28 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.2 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र पीतमपुरा इलाके में था और इसकी गहराई 13 किलोमीटर नीचे थी. हालांकि, अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. बता दें कि पिछले 30 दिनों में चौथी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
http://पत्नी का मोबाइल व्यस्त मिला तो क्वॉरंटाइन सेंटर से भागकर पति ने काट दी हथेली
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश की संभावना
नई दिल्ली. शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. ओड़िशा में चक्रवाती तूफान नुकसान पहुंचा सकता है. मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में धूल भरी हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर आज सुबह एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. अनुमान है कि 16 मई तक शाम एक चक्रवाती तूफान तैयार हो सकता है.
http://छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, अब 4 एक्टिव केस
An earthquake with a magnitude of 2.2 on the Richter Scale hit 13km NW of New Delhi today at 11:28 am: National Center for Seismology (NCS)
— ANI (@ANI) May 15, 2020








