আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके, पाकिस्तान में था केंद्र

Published on: September 24, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए. जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. लोग भूकंप से बुरी तरह से डरे हुए हैं. भूकंप के झटके 4 बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 नापी गई है, इसका केंद्र पाकिस्तान के रावलपिंडी के पास बताया जा रहा है.

http://पेंशन से जुड़े नियम बदले, अब इन सब लोगों को मिलेंगे ज्यादा पैसे

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के जाटलान इलाके में भूकंप का केंद्र था. यह जगह लाहौर से करीब से 173 किलोमीटर दूर था. भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भी महसूस किया गया है. भूकंप के झटके पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, गुरदासपुर में भी महसूस किए गए हैं. वहीं भूकंप के झटके हरियाणा गुरुग्राम में भी महसूस किए गए हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. खबरों के मुताबिक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

http://बबीता जी ने जेठालाल के साथ किया जमकर डांस, देखिए वायरल VIDEO

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now