नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त अब आने वाली है. इस बीच सरकार ने यह ऐलान किया है कि 10वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी. जो किसान ई-केवाईसी नहीं कराएगा उसे 10वीं किस्त सरकार द्वारा नहीं मिलेगी. ऐसे में अगर आपका e-KYC नहीं हुआ है तो इसे जल्द से जल्द कराएं. जानकारी के अनुसार, 15 दिसंबर 2021 तक आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी कर दी जाएगी. बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक मदद सरकार द्वारा दी जाती है. इसकी 3 किस्त हर 4 महीने पर दी जाती है. यह पैसे सीधे किसीनों के बैंक खाते में ट्रांसफर होते हैं.
https://जैन साध्वी पुष्पा श्री जी मसा का 4 दिवसीय जन्म शताब्दी पर्व आज से
इन स्टेप्स को करे फॉलो-
– प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आप पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
– यहां e-KYC कराने के लिए आपको किसान कॉर्नर (Farmers Corner) का ऑप्शन मिलेगा.
– इस ऑप्शन पर क्लिक करें.
– यहां पहुंचकर सारे डिटेल्स को भरे और पूरा प्रेसेस कंपलीट करें.
– इसके अलावा आप अपने सबसे नजदीक सीएससी केंद्र पर जाकर भी इस प्रोसेस को कंपलीट कर सकते हैं.
https://सड़क हादसे में छात्रा की मौत, परिजनों ने प्रेमी पर लगाया अनाचार के बाद हत्या का आरोप










