আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दुष्यंत चौटाला बोले- जो शर्त मानेगा उसे देंगे समर्थन

Published on: October 25, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है. राज्य में भाजपा ने 40 सीटों, कांग्रेस ने 31 सीटों और जेजेपी ने 10 सीटों पर पर जीत दर्ज की. दुष्यंत चौटाला इन चुनावों में हरियाणा की राजनीति में किंगमेकर बनकर उभरे हैं. शुक्रवार को नई दिल्ली में जननायक जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने दुष्यंत चौटाला को विधायक दल का नेता और ईश्वर सिंह को विधायक दल का उपनेता चुना. प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चौटाला ने कहा, ‘आज विधायकों की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया है कि मैं जेजेपी विधायक दल का नेता रहूंगा.

http://Moto G8 Plus ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत

अभी भाजपा या कांग्रेस से हाथ मिलाने को लेकर रुख साफ नहीं है. जो सम्मान देगा, हम उसका साथ देने पर विचार करेंगे. अभी तक मेरी किसी नेता से मुलाकात नहीं हुई है. हम समान विचारधारा वाले के साथ जाना पसंद करेंगे.’ दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट किया कि हम हरियाणा के विकास को ध्यान में रखने वाले का ही साथ देंगे. चौटाला ने कहा कि पार्टी के अंदर लोगों ने कांग्रेस या भाजपा के साथ जाने की मांग की है. लेकिन हम इसके कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर ध्यान देंगे. दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने अपने पिता से बात की है, पिता अजय चौटाला ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को कोई भी फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है.

http://पिता ने सो रहे अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर कुएं में फेंका शव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now