नई दिल्ली. बलि के दौरान एक युवक की जान चली गई. दरअसल, बलि चढ़ाने वाला शख्स नशे में चूर था और इस वजह से उसने बकरे के बजाए उसे पकड़ने वाले की ही गर्दन काट दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है. मामला आंध्र प्रदेश के चित्तूर के वलसापल्ले का है. पुलिस के अनुसार रविवार को संक्रांति के अवसर पर यहां येल्लम्मा मंदिर में बलि का आयोजन किया गया था. आरोपी चलापथी भी जानवरों की बलि दे रहा था और 35 वर्षीय सुरेश बलि के दौरान बकरे को पकड़े हुए था.
https://Vivo Y21e भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
तभी अचानक चलापथी ने बकरे की जगह सुरेश की गर्दन काट दी. सुरेश को घायल अवस्था में नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जैसे ही आरोपी ने सुरेश का गला काटा पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिर ऐसा कैसे हो गया. हालांकि, आरोपी को वहां से भागने का कोई मौका नहीं मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. मृतक सुरेश शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं चलापथी का सुरेश से कोई पुराना विवाद तो नहीं था.
https://छेरछेरा पर युवा भाजपाइयों ने मंत्री पटेल से मांगा बेरोजगारी भत्ता









