रायपुर. कोरोना वायरस के संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होली मिलन के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. गौरतलब है कि कोरोना वायरस को लेकर केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों को एडवाइजरी भेजी गई है जिसमें लोगों से भीड़-भाड़ वाले इलाके और सार्वजनिक सभाओं से दूर रहने की अपील की गई है.
http://सिर्फ एक फोन लगाइए, अवैध शराब पर होगी तत्काल कार्रवाई
लोकवाणी में इस बार ’महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर होगी बात
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 8वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 8 मार्च को होगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ’महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे. लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों एफएम रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा.
http://BS6 Suzuki Gixxer, Gixxer SF भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
सर्प काटने से मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
कांकेर. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के संशोधित प्रावधान के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए कलेक्टर केएल चौहान ने पखांजूर तहसील के ग्राम पीव्ही 44 वन श्रीनगर निवासी 38 वर्षीय विश्वजीत मिस्त्री की 18 जनवरी 2019 को लामपुरी तहसील अंतागढ़ में सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती रिंकू मिस्त्री को 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है. स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान पीड़ित परिवार को तहसीलदार अंतागढ़ के माध्यम से किया जाएगा.







