भिलाई. रिसाली निगम आयुक्त ने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी भूपेश सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उन्हें टंकी कार्यालय स्थित राजस्व विभाग में अटैच किया गया है. जानकारी के अनुसार प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी भूपेश कुमार ठाकुर आदतन शराबी है. पहले भी वह ड्यूटी के बाद शराब सेवन करता था, या ड्यूटी के दौरान शराब पीता तो फिर कार्यालय नहीं आता था. वह फिर शराब के नशे में धुत मंगलवार शाम निगम कार्यालय पहुंचा. वहां उसने तेज आवाज में बात करना शुरू कर दिया. जब उनके सहकर्मियों ने उन्हें मना किया तो उनसे झगड़ा कर गाली गलौज शुरू कर दी.
https://Kia Carnival 6-सीटर वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
उसकी इस हरकत से अन्य कर्मचारी काफी नाराज हुए और उन्होंने इसकी शिकायत निगम आयुक्त आशीष देवांगन से की. निगम आयुक्त को जैसे ही इसकी शिकायत मिली उन्होंने पहले प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यालय में बैठाकर रखने निर्देश दिए. खुद कार्यालय पहुंचे और प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी पूछताछ की. इसमें उसने शराब पीना भी स्वीकार किया. बाद आयुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मरोदा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को कार्यालय बुलाया और अपने समक्ष मेडिकल जांच कराकर उसकी रिपोर्ट ली. बाद मेडिकल रिर्पोट को आधार बनाते हुए आयुक्त ने देर शाम भूपेश ठाकुर को निलंबित कर दिया.
http://न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा बने नए कप्तान







