नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए टाइटल स्पॉन्सर का ऐलान हो गया. Dream 11 को इस साल IPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप मिली है. आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा कि Dream 11 ने 222 करोड़ रुपए में IPL 2020 सीजन के लिए स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदे हैं. बता दें कि यह बोली VIVO के सालाना 440 करोड़ रुपए से 218 करोड़ रुपए कम है. ड्रीम 11 ने चीनी कंपनी VIVO की जगह लगभग साढ़े चार महीने के लिए टाइटल प्रायोजन का अधिकार हासिल किया. टाइटल प्रायोजन अधिकार की होड़ में टाटा समूह भी शामिल था. आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक इस साल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा.
http://तीजा-पोरा तिहार : जसगीत पर थिरके सीएम भूपेश, गीत की लय पर दी ढोलक पर थाप
ड्रीम 11 पहले से ही पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल के प्रायोजन से जुड़ा है. यह पता चला कि टाटा समूह ने अंतिम बोली नहीं लगाई, जबकि दो शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनियां बायजूस (201 करोड़) और अनएकेडमी (170 करोड़) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. बता दें कि इससे पहले भारत और चीन के बीच बढ़ते विवाद के कारण BCCI ने इस सीजन के लिए वीवो की छुट्टी कर दी थी. वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपए में (प्रत्येक वर्ष 440 करोड़ रुपए) आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे.
http://गृह मंत्री अमित शाह AIIMS में भर्ती, हाल में ही कोरोना से हुए थे ठीक











