আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बाहुबली अवतार में दिखे डोनाल्ड ट्रंप, रीट्वीट किया एक खास वीडियो

Published on: February 23, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को दो दिन के भारतीय दौरे पर आने वाले हैं. ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनेर भी होंगे. भारत दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं. भारत दौरे से पहले ट्रंप ने एक वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा है कि भारत में दोस्तों से मिलने के लिए बेकरार हूं. बता दें कि इस वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप को बाहुबली की तरह दिखाया गया है.

http://32MP पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत

एक मिनट 21 सेकेंड के इस वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप को रणक्षेत्र में तलवारबाजी करते हुए दिखाया गया है. ट्रंप बाहुबली के परिधान में नजर आ रहे हैं और वे जंग के मैदान में दुश्मनों से लोहा लेते दिख रहे हैं. इस वीडियो में उनकी पत्नी मिलेनिया ट्रंप भी नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में गाना भी वही बज रहा है जो बाहुबली में फिल्माया गया है. गाने का बोल है- जियो रे बाहुबली.. इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिख रहे हैं. इस वीडियो को एट दी रेट सोलमेनेस 1 ने ट्वीट किया है, जिसे राष्ट्रपति ने ट्रंप ने रीट्वीट किया है.

http://INDvsNZ : तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत 144/4, अब भी 39 रन पीछे

https://twitter.com/realDonaldTrump/status/1231345462793441280

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now