আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘बिहान’ में भर्ती के लिए 12 अक्टूबर से 9 नवंबर तक दस्तावेज परीक्षण

Published on: October 10, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ने एनआरईटीपी परियोजना के अंतर्गत 62 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वरीयता सूची के आधार पर पात्र उम्मीदवारों की सूची और उनके दस्तावेज परीक्षण की समय-सारिणी अपने वेबसाइट पर जारी की है. उम्मीदवार ‘बिहान’ की वेबसाइट www.bihan.gov.in (डब्ल्यू डबल्यू डब्ल्यू डॉट बिहान डॉट जीओव्ही डॉट इन) पर इसे देख सकते हैं. सभी पदों के लिए दस्तावेज परीक्षण निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नवा रायपुर के सेक्टर-19 स्थित विकास आयुक्त कार्यालय, एसआरएलएम प्रकोष्ठ, विकास भवन, द्वितीय तल पर किया जाएगा. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा एनआरईटीपी परियोजना के तहत मिशन के राज्य कार्यालय, जिला कार्यालयों और विकासखंड कार्यालयों में वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ/एसपीएम, तकनीकी विशेषज्ञ/पीएम,

http://राहगीर को बचाने के चक्कर में खड़े ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत



जिला तकनीकी विशेषज्ञ/डिस्ट्रिक्ट इंटरप्राइजेस फेलोज, विकासखंड समन्वयक (वित्तीय समावेशन), डॉटा एंट्री ऑपरेटर और भृत्य के कुल 62 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए गए थे. इसके आधार पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का परीक्षण कर निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के अनुसार वरीयता सूची तैयार कर पात्र उम्मीदवारों को 12 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक दस्तावेज परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जा रहा है. उम्मीदवारों को दस्तावेज परीक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन में भरी जानकारी के अनुसार सभी प्रमाण-पत्रों (सभी सेमेस्टर या वर्ष की अंकसूची सहित) और दस्तावेजों की मूल प्रति एवं एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है. दस्तावेज परीक्षण के लिए उम्मीदवारों को अलग से बुलावा पत्र जारी नहीं किया जाएगा.

http://बैंक मैनेजर और चौकीदार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now