আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राहगीर को बचाने के चक्कर में खड़े ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत

Published on: October 10, 2020
---Advertisement---

मुंगेली. एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी जिससे 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 2 लोग घायल हो गए. उन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर स्थित सिम्स में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक रायपुर के गुढियारी निवासी परिवार शुक्रवार देर शाम कार से बिलासपुर से लौट रहा था. सरगांव क्षेत्र में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर बरमदेव ढाबा के पास एक राहगीर सड़क पार कर रहा था. उसे बचाने की चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. हादसे में कार सवार सभी 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचनापर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल सिम्स रवाना किया, लेकिन रास्ते में ही उत्कर्ष उबेजा (6) की मौत हो गई. जबकि 3 अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं 2 घायल हैं. अभी सभी घायलों और मरने वालों की पहचान नहीं हुई है.

http://बैंक मैनेजर और चौकीदार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


लोकवाणी में इस बार ‘नवा छत्तीसगढ़, हमर विकास, मोर कहानी’ विषय पर होगी बात

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 11वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 11 अक्टूबर , रविवार को होगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘नवा छत्तीसगढ़, हमर विकास, मोर कहानी’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे. लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा.

http://VIDEO : दिशा ने लगाई बटरफ्लाई किक, टाइगर ने दिया ये रिएक्शन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now