আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, सभी मनोकामनाएं हो जाएगी पूरी

Published on: October 1, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इसके साथ ही देवी मां को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी किए जाते हैं. इस नवरात्रि यदि आप देवी मां को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो नवरात्रि के दिनों में पान के पत्ते के 10 सटीक, सरल और अचूक उपाय जरूर करें. इन उपायों से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी.

– नवरात्रि में मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने पान के पत्ते पर सिंदूर से श्री राम लिखकर उन्हें अर्पित करें. अर्पित करते समय एक चीज ध्यान रखें कि ये हनुमान जी के चरण में ना रखें. यह उपाय आपके कार्यों में आ रही सभी अड़चनें दूर कर देगा और आपकी जिंदगी में सुख-शांति और समृद्धि लाएगा.

– गृह क्लेश हो रहा हो या कोई परेशानी घर में हो तो नवरात्रि में नौं दिनों तक लगातार पान के पत्ते पर केसर रखकर दुर्गा स्त्रोत और दुर्गा जी की नामावली का पाठ करें. घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगेगा.

http://नवरात्र के 9 दिन पहने इन खास रंगों के कपड़े, बरसेगी मां की कृपा

– नवरात्रि में सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 4 से 6 बजे के बीच में मां भुवनेश्वरी और सौभाग्यसुंदरी का ध्यान करें और पान के पत्ते की जड़ को घिसकर उसका तिलक करें. इस उपाय को करने से आपकी वाणी और खूबसूरती में वृद्धि होगी और आकर्षण शक्ति में बढ़ोतरी होगी.

– नवरात्रि के शुरुआती 5 दिनों में 1 पान के पत्ते पर ह्रीं लिखकर मां दुर्गा को अर्पित करें, इसके बाद महानवमी के बाद उन 5 पान के पत्तों को अपने पैसे रखने वाली जगह पर रख दें. इस उपाय को करने से दरिद्रता और घोर आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा.

– धन संबंधित कोई भी परेशानियां आ रही हों तो नवरात्रि में एक पान के पत्ते पर गुलाब की पंखुड़ियां रखकर मां दुर्गा को अर्पित करें. इससे धन के आगमन में सरलता आएगी.

– नवरात्रि के मंगलवार के दिन एक साबूत पत्ता लेकर उसमें लौंग और इलायची रखें. उसका बीड़ा बना लें. हनुमान मंदिर में जाकर यह बीड़ा अर्पित कर दें. कर्ज की समस्या से छुटकारा पाने का यह अचूक उपाय है.

http://माथे पर तिलक लगाने के ये हैं जबरदस्त चमत्कारी फायदे

– नौकरी में प्रमोशन या फिर व्यापार में बढ़ोतरी में अड़चने आ रही है तो पान के पत्ते के दोनों तरफ सरसों का तेल लगाएं और इसे मां दुर्गा को अर्पित कर दें. इसके बाद पान के पत्ते को अपने सिर के पास रखकर सो जाएं. अगले दिन सुबह उठकर पान के पत्ते को किसी दुर्गा मंदिर के पीछे रख आएं. सभी बाधाएं दूर होंगी व कार्य में प्रगति आएगी.

– कई सालों से आपकी कोई ख्वाहिश अधूरी है और आप उसे पूरा करना चाह रहे हैं तो यह उपाय आपके लिए कारगार साबित होगा. पान के पत्ते पर दो लौंग रखकर दोनों हाथों से जल में प्रवाहित कर दें. जितनी भी पुरानी इच्छा होगी वो जल्द पूरी हो जाएगी.

– व्यापार में सफलता प्राप्त करने के लिए नवरात्रि में 9 दिनों तक एक ही समय पर पान का बीड़ा मां दुर्गा के मंदिर में जाकर चढ़ाएं. आपको व्यापार में जरुर ही लाभ होगा. ध्यान रहे की हर दिन एक निश्चित समय पर ही जाएं, वरना लाभ नहीं होगा.
जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now