আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

घबराएं नहीं, 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान ये संस्थान और सेवाएं खुले रहेंगे

Published on: March 25, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है. इस दौरान सभी जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी. पीएम मोदी ने खुद कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि जरूरी सेवाएं और दवाएं मिलती रहेंगी. गृह मंत्रालय ने भी इसके लेकर एक गाइडलाइन जारी की है.

http://दर्जनभर जिलों के एसपी बदले, प्रशांत बलौदाबाजार, प्रफुल्ल महासमुंद एसपी

ये संस्थान और सेवाएं खुले रहेंगे-

– डिफेंस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, डिजास्टर मैनेजमेंट, बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन यूनिट, पोस्ट ऑफिस, नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर, पूर्वानुमान की एजेंसियां खुली रहेंगी.

– सब्जी, राशन, दवा, फल की दुकानें खुली रहेंगी.

– बैंक, इंश्योरेंस दफ्तर और एटीएम खुले रहेंगे.

– प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काम करते रहेंगे.

– इंटरनेट, ब्रॉडकास्ट और केबल सर्विस जारी रहेगी.

– ई-कॉमर्स के जरिए दवा, मेडिकल उपरकरण की डिलवरी जारी रहेगी.

– पेट्रोल पंप, एलपीजी पंप, गैस रिटेल खुले रहेंगे.

– प्राइवेट सिक्टोरिटी सर्विस भी मिलती रहेगी.

– अस्पताल, डिस्पेंसरी, क्लीनिक, नर्सिंग होम खुले रहेंगे.

http://नागपुर से पिथौरा पहुंचा मजदूरों का दल, नहीं मिला लक्षण

ये संस्थान और सेवाएं बंद रहेंगे

– सरकारी और निजी दफ्तर बंद रहेंगे.

– रेल, हवाई और रोडवेज की सेवा नहीं मिलेगी. सभी तरीके के पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे.

– सार्वजनिक स्थान जैसे मॉल, हॉल, जिम, स्पा, स्पोर्ट्स क्लब बंद रहेंगे. सभी रेस्टोरेंट, दुकानें बंद रहेंगी. जिम, होटल, मोटल, धार्मिक स्थल, सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे.

– अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों को इजाजत नहीं मिलेगी.

– सभी फैक्ट्रियां, वर्कशॉप, गोदाम, साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now