আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली गिफ्ट, DA 3 फीसदी बढ़ा

Published on: October 21, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) तीन प्रतिशत बढ़ा दिया. देश के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों व पेंशनरों को यह दिवाली सौगात है. अब उन्हें कुल 31 फीसदी डीए मिलेगा. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि डीए में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के कम से कम 47 लाख कर्मचारियों व 68 लाख पेंशनरों को लाभ होगा. यह लाभ एक जुलाई 2021 से प्रभावी माना जाएगा. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत लाभों को अस्थायी रूप से रोक दिया था.

https://संसदीय सचिव के प्रयास से मिली हाईमास्ट लाइट की मंजूरी, दूधिया रोशनी से जगमग होंगे धार्मिक स्थल

केंद्र सरकार ने इससे पहले जुलाई में अपने कर्मचारियों का डीए 11 फीसदी बढ़ाकर कुल 28 फीसदी कर दिया था. इससे पहले 17 फीसदी डीए दिया जा रहा था. बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार इजाफा होता है. अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 20 हजार रुपए है तो उसे महंगाई भत्ते के तौर पर अभी 5,600 रुपए मिल रहे हैं. ये रकम मूल वेतन का 28 फीसदी है. डीए में 3 फीसदी का इजाफा होने के बाद कर्मचारी को डीए के तौर पर 6,200 रुपए मिलेंगे. यानी इसमें 600 रुपए का इजाफा होगा. मूल वेतन बढ़ने से महंगाई भत्ते की कुल रकम में भी बढ़ोतरी हो जाएगी.

https://सतनामी समाज की जमीन पर कब्जा, कब्जा नहीं हटा तो आंदोलन करेगा समाज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now