नई दिल्ली. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का पहला म्यूजिक वीडियो ‘बाबुल दा वेहदा’ रिलीज़ हो चुका है. इस वीडियो में दुल्हन बनीं दिव्यांका त्रिपाठी की शादी के बाद विदाई सबको खूब रुला रही है. दिव्यांका त्रिपाठी अपना यह घर छोड़ते हुए बचपन को वो सारी यादें भी समेट रही हैं, जिसे उन्होंने अपने माता-पिता और सहेलियों के साथ हर पल जीया है. पंजाबी म्यूजिक वीडियो रिलीज़ होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गया है.
https://VIDEO : सपना चौधरी का नया गाना ‘पीलिये में पिस्तौल’ रिलीज
बचपन में मां के सामने दिव्यांका एपने खिलौने वाले गुड्डे को ही अपना पति समझ बैठती हैं और उसी से शादी की जिद करती हैं, लेकिन जब असल में उनकी शादी हो रही होती है तो वो सारी यादें उमड़ती-घुमड़ती आंसू बनकर बहने लग जाती है. पंजाबी दुल्हन बनीं दिव्यांका स्टनिंग लग रही हैं. विदाई पर फिल्माए गए इस गाने में दिव्यांका ने अपने इमोशंस को शानदार तरीके से दिखाया है. गाना इमोशनल करता है. गाने को आवाज असीस कौर ने दी है और लिरिक्स कुमार के हैं. वहीं इसका म्यजिक मीट ब्रदर्स ने दिया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं.
https://Yamaha FZ-S FI 2022 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां










