আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पति-पत्नी में तीन अंडे की वजह से हुआ विवाद, थाने पहुंचा मामला

Published on: February 8, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक ऐसा मामला सामने आया है जहां अंडे पति-पत्नी के झगड़े की वजह बन गए. यही नहीं झगड़ा इतना बढ़ गया कि ये मामला थाने पहुंच गया. मामला महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के साखरखेरडा गांव का है. जहां के पुलिस स्टेशन में पति और पत्नी एक दूसरे की शिकायत करने पहुंचे. पुलिस के मुताबिक अंडों पर हुई लड़ाई के बाद पति-पत्नी खुद ही एक दूसरे की शिकायत करने थाने में आ गए. पहले तो पुलिस ने इस दंपत्ति विवाद पर खास ध्यान नहीं दिया लेकिन जब उन्हें इस बात का पता चला कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की जड़ मुर्गी के 3 अंडे हैं तो पुलिसकर्मी भौंचक्के रह गए.

http://IndvsEng : भारत का स्कोर 39/1, आखिरी दिन जीत के लिए चाहिए 381 रन

फिर थाने में दंपत्ति का पूरा मामला सुना गया. दोनों पति-पत्नी ने अंडों को लेकर हुई विवाद का मामला बताया और एक दूसरे के खिलाफ शिकायतें की. थाने में पति ने पुलिस अधिकारी को बताया कि वह बाजार से 3 अंडे लाया था और पत्नी से कहा कि इसकी भुर्जी बना देना. पत्नी ने अंडे की सब्जी तो बनाई लेकिन वह सब्जी उसने अपनी बेटी को खिला दी. जब वह वापस आया तो उसने अपनी पत्नी से अंडे की भुर्जी लाने के लिए कहा. इस पर पत्नी ने बताया कि अंडे की भुर्जी तो बेटी ने खा ली है. इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा होना शुरू हो गया.

http://राज्यसभा में पीएम मोदी बोले- MSP था, MSP है और MSP रहेगा

दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया. जहां एक ओर पति-पत्नी एक दूसरे पर गुस्सा झाड़ रहे थे तो वहीं थाने के कर्मचारियों को इस मामले पर हंसी आ रही थी. साखरखेरड़ा पुलिस अधिकारी ने भी बहुत ही अनोखे ढंग से पति-पत्नी बीच का विवाद सुलझाया. दोनों के विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस अधिकारी ने एक सिपाही को 3 अंडे लाने के लिए बाजार भेजा जो बाद में उस दंपत्ति को दे दिए तब जाकर दोनों के बीच झगड़ा सुलझा और वो मुस्कुराते हुए अपने घर चले गए.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now