আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दोनों पांव से दिव्यांग शिक्षक को अन्यत्र कर दिया अटैच

Published on: September 29, 2019
---Advertisement---

खरसिया. इन दिनों शिक्षा विभाग में सब कुछ सही नहीं चल रहा है. माध्यमिक शाला में शिक्षकों की कमी तथा प्राथमिक शालाओं में अतिशेष को लेकर जिला शिक्षाधिकारी के निर्देश का हवाला देते हुए विकासखंड शिक्षाधिकारी ने दोनों पांव से विकलांग शिक्षक डीलांबर सोनी को निवास ग्राम फूलबंधिया से हटाकर आदिवासी बाहुल्य ग्राम खम्हार में अटैच कर दिया है. ऐसे में दिव्यांग शिक्षक के सामने कठिनाई खड़ी हो गई है.वहीं चर्चाएं प्रारंभ हो गई हैं कि अटैचमेंट के इस खेल में लगभग 100 लोगों को इधर से उधर कर पॉकेट गर्म की जा रही है. उल्लेखनीय है कि अधिकारियों की मनमानियों के चलते अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी बेखौफ होकर मनमाना रवैया अपना रहे हैं.

http://VIDEO : अक्षरा के इस ‘देवी गीत’ ने मचाई धूम, मां दुर्गा से तलवार मांगती आईं नजर

शराबबंदी के लिए समाज में चलाएं जागरूकता अभियान : उइके

रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके से अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा अंतागढ़ की महासचिव श्रीमती कांति नाग के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधियों ने मुलाकात की. उन्होंने राज्यपाल को पारंपरिक गहने पहनाकर सम्मान किया. राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि हमें अपने स्थानीय बोलियों, भाषाओं को संरक्षित करना चाहिए और इसका ज्ञान नई पीढ़ी को देना चाहिए. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के लिए सबसे पहले आवश्यक है कि समाज में जागरूकता अभियान चलाई जाए, जिससे लोग स्वयं शराब से दूर हो सके. जाति प्रमाण-पत्र बनने में आई कठिनाईयों का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.  उइके ने कहा कि पांचवी अनुसूची क्षेत्र में ग्राम पंचायतों को नगर पंचायतों में परिवर्तित किए गए संबंधित समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

http://प्याज के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, आपके लिए जानना जरूरी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now