नई दिल्ली. लगातार बढ़ते प्याज के दामों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है. सरकार ने कहा है कि अगले आदेश तक प्याज का निर्यात नहीं किया जाएगा. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि प्याज की निर्यात नीति को संशोधित कर अगले ओदश तक स्वतंत्र से निषिद्ध किया गया है. इसलिए, प्याज की सभी किस्मों का निर्यात तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है. मोदी सरकार ने राज्यों को प्याज की तत्काल और पर्याप्त आपूर्ति का आश्वासन दिया है. राज्यों से कहा गया है कि अगर वे किसी तरह की कमी का सामना कर रहे हैं तो अपनी जरूरतों की जानकारी केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय को भेजें.
http://लच्छूराम कश्यप होंगे चित्रकोट उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी
जल्द होगी आरक्षकों की भर्ती, पद भी बढ़ेंगे : डीजीपी
रायपुर. डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा है कि आरक्षक भर्ती निरस्त होने से अभ्यर्थियों को दुखी होने की जरूरत नहीं है. 3 हजार से अधिक पदों के लिए नई भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. यह नए नियमों के तहत होगी. राज्य सरकार को पत्र भेज दिया गया है. सप्ताह भर में इसका विज्ञापन जारी हो जाएगा. उन्होंने कहा, 2017 की भर्ती परीक्षा में शामिल युवाओं को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. उन्हें आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा. उन्हें केवल आवेदन करना होगा.
http://ससुराल पक्ष ने किया बहू की शादी सलमान खान से होने का दावा, सबूत में पेश की तस्वीर
Union Ministry of Commerce & Industry: Export policy of Onion is amended from free to prohibited till further orders. Hence, export of all varieties of onions is prohibited with immediate effect pic.twitter.com/MHNLqIPB2J
— ANI (@ANI) September 29, 2019









