আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्वास्थ्य विभाग में 243 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 10 अप्रैल तक

Published on: March 16, 2022
---Advertisement---

बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रकिया शुरू कर दी गई है. इस क्रम में कोरबा जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के 243 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. पारदर्शिता के लिए भर्ती की संपूर्ण कार्रवाई. कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बिलासपुर द्वारा की जाएगी. कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार बोर्ड द्वारा जिले में तृतीय श्रेणी के अंतर्गत फॉर्मासिस्ट, ड्रेसर तथा स्वास्थ्य संयोजक के पदों पर भर्ती ली जाएगी. इसी प्रकार चतुर्थ श्रेणी के अंतर्गत भृत्य, वार्ड ब्वाय, वार्ड आया, स्वच्छक, चौकीदार, ओपीडी अटेण्डेंट तथा कुक के पदों पर भर्ती ली जाएगी.

https://बॉक्स ऑफिस पर ‘सुनामी’ बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’, 5वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

इन पदों पर भर्ती के लिए जिला कोरबा के पात्र स्थानीय निवासी आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से शुरू होगा तथा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक रखी गई है. ऑनलाइन आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर 11 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच त्रुटि सुधार किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन, शैक्षिक योग्यता तथा अन्य नियम एवं शर्तों के संबंध में विस्तृत जानकारी कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बिलासपुर की वेबसाइट http://sjssbbilaspur.cgstate पर प्राप्त की जा सकती है.

https://समय से करा लें पैन-आधार लिंक, वरना देना पड़ सकता है 10 हजार रुपए जुर्माना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now