আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कार्तिक ने छोड़ी KKR की कप्तानी, अब मॉर्गन संभालेंगे जिम्मेदारी

Published on: October 16, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिनेश कार्तिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी छोड़ दी है. अब ऑयन मॉर्गन टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे. कार्तिक ने कहा है कि वो अपनी बैटिंग पर फोकस करना चाहते हैं. उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले लिया है. कार्तिक के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बारे में केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े फैसले लेने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि हमलोग उनके इस फैसले से हैरान हैं. लेकिन हम उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं.

http://Audi Q2 SUV भारत में लॉन्च, 6.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 kmph की स्पीड



दिनेश कार्तिक ने हमेशा पहले टीम के बारे में सोचा है. ऐ्रसे फैसले लेने के लिए बहुत हिम्मत की जरुरत होती है. बता दें कि आईपीएल के मौजूदा सीज़न में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में कार्तिक सिर्फ 1 रन बना कर आउट हो गए थे. अब तक उन्होंने 7 पारियों में सिर्फ  108 रन बनाए हैं. इसमें सिर्फ एक हाफ सेंचुरी शामिल है. शायद यही वजह है कि वो अब कप्तानी छोड़ कर अपनी बैटिंग पर फोकस करेंगे.

http://मनरेगा के जॉब कार्ड पर दीपिका की फोटो, हजारों रुपए मजदूरी भुगतान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now