नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एमएस धोनी का वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में धोनी आईपीएल 2020 के लिए प्रैक्टिस करते हुए नज़र आ रहे है. इस वीडियो में धोनी ऐसा छक्का लगाते हुए दिख रहे हैं जिसे देखकर सब हैरान रह गए. गेंद मैदान के बाहर जाकर गिरी, इतना ही नहीं गेंद तलाशने के बावजूद नहीं मिली. बाउंड्री के पास खड़े मुरली विजय इस शॉर्ट को देख कर है हैरान रह गए. उनके मुंह से सबसे पहले यह निकल गया कि बॉल गुम हो गई है. मुरली विजय ने कहा कि- ये पावरफुल शॉट था. यह शानदार टाइमिंग रही है. बैट की स्पीड और स्विंग दोनों ही बेहद ही उम्दा हैं.
http://साजिद खान पर मॉडल ने लगाया यौन शोषण का आरोप
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- आपको बस इतना करना है कि इस छोटे से वीडियो को अंत तक देखें और इसे लूप में देखते रहें. फैन्स को भी धोनी के सिक्स का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और फैन्स इस पर अपने रिऐक्शन भी दे रहे हैं. एक साल से ज्यादा समय से धोनी ने कोई मैच नहीं खेला है उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच इंग्लैंड में पिछले साल हुए वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. लेकिन प्रैक्टिस के दौरान धोनी जिस तरह का फॉर्म में दिख रहे है यह चेन्नई के लिए बेहद अच्छे संकेत है. देखिए वीडियो-
http://परिवार को मौत और सर्वनाश का डर दिखाकर ठगी, दो फर्जी बाबा गिरफ्तार
All you've got to do is watch this little video till the end and keep looping it. 🦁💛 #WhistlePodu #YelloveGame @msdhoni @mvj888 @russcsk pic.twitter.com/Yz5f1DQbOV
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 10, 2020











