नई दिल्ली. श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के नए कप्तान शिखर धवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं. उनके पीछे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ खड़े हैं और वह बांसुरी की धुन पर ‘ये शाम मस्तानी’ गाना गा रहे हैं. दोनों का यह कूंल अंदाज़ फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. धवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, गुरुवार ट्यून्स, हमारे इन-हाउस सुपरस्टार गायक पृथ्वी शॉ.
http://SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, आज-कल बंद रहेंगी ये सेवाएं
इस वीडियो में पृथ्वी ‘ये शाम मस्तानी, मदहोश किए जाए..’ गाना गा रहे हैं जबकि शिखर इसी से मिलती हुई धुन बजा रहे हैं. बता दें कि शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ 18 जुलाई को पहले वनडे में मैदान पर उतरते ही भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले देश के सबसे उम्रदराज कप्तान बन जाएंगे. शिखर तब 35 साल 225 दिन के होंगे और वह मोहिंदर अमरनाथ का 34 साल, 37 दिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे. भारत का श्रीलंका दौरा 18 जुलाई से वनडे मैच के साथ शुरू होगा. इस सीरीज के सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे.
http://‘बालिका वधू’ फेम सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में निधन











