नई दिल्ली. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आएदिन अपनी फोटोज और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में धनश्री ने एक नया डांस वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में धनश्री साड़ी पहनकर एक शख्स के साथ पुराने गाने पर डांस कर रही हैं. धनश्री वर्मा का यह वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट है. वह इस वीडियो में किशोर कुमार और मधुबाला की फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ के मशहूर गाने ‘एक लड़की भीगी भागी सी’ पर डांस कर रही हैं.
http://केरल में मानसून की दस्तक, इस साल 101 फीसदी होगी बारिश
इस वीडियो को शेयर करते हुए धनश्री ने इसे अपने पसंदीदा क्लासिकल गानों में से एक बताया. साड़ी में उनके इस डांस को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. धनश्री इस वीडियो में साड़ी पहनकर काफी ग्रेसफुल ढंग से डांस कर रही हैं. युजवेंद्र चहल ने भी धनश्री के इस नए डांस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. धनश्री का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. अभी तक इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. देखिए वीडियो-
http://BMW X7 M50d Dark Shadow Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स











