राजनांदगांव. बीती रात सोमनी थाना इलाके से एक 16 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया. घटना उड़ता पंजाब नाम के ढाबे में हुई. नाबालिग ढाबे में मौजूद था. कुछ लोग एसयूवी में आए और बच्चे को उठाकर साथ ले गए. फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. शिकायत के बाद सोमनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामल दर्ज कर तलाश में जुट गई है. जानकारी के अनुसार जिस लड़के का अपहरण हुआ वह उसी ढाबे के संचालक बलजीत सिंह सेठिया का बेटा है. इस मामले में 50 लाख रुपए की फिरौती की बात सामने आ रही है.
http://जयललिता के लुक में छाईं कंगना, थलाइवी के सेट से शेयर की तस्वीरें
बीती रात अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की मां को फोन किया. किडनैपर ने फोन पर कहा कि भैया (बच्चे के पिता) का फोन नहीं लग रहा है, इसलिए आपको कॉल किया भाभी जी, 50 लाख रुपए का बंदोबस्त करें और बच्चे को ले जाएं. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर अपहरण का अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
http://विधानसभा उपचुनाव : भाजपा ने 5 राज्यों के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची







