আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के ओएसडी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published on: February 7, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सीबीआई ने दिल्ली सचिवालय में तैनात एक अधिकारी को 2 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, ये शख्स दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का OSD बताया जा रहा है. सीबीआई ने गोपाल को एक टैक्स के मामले को निपटाने के लिए 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. गोपाल कृष्ण माधव को गुरुवार देर रात एक ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया, जब वह जीएसटी के एक मामले में 2 लाख रुपये से ज्यादा रिश्वत ले रहे थे.

http://ग्राम पंचायतों का प्रथम सम्मिलन 11 को, 24 को उपसरपंचों का निर्वाचन

अधिकारियों ने बताया कि माधव को गिरफ्तार करने के तुरंत बाद सीबीआई हेडक्वॉर्टर ले जाया गया, जहां अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है. मामले की जांच जारी है. अधिकारियों ने बताया कि माधव 2015 से सिसोदिया के ऑफिस में तैनात है. वहीं, सीबीआई ने यह गिरफ्तारी ऐसे समय में की है जब एक दिन बाद दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. दिल्ली चुनाव से ठीक पहले यह गिरफ्तारी बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच मुद्दा बन सकती है.

http://मंत्रियों के बीच मुठभेड़ के हालात कहीं नूराकुश्ती तो नहीं?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now