नई दिल्ली. निर्भया गैंगरेप केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों का डेथ वॉरंट जारी कर दिया है. जिसके बाद अब उन्हें 22 जनवरी की सुबह सात बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी जाएगी. इस बीच एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री से मांग की है कि चारों दोषियों की फांसी का सीधा प्रसारण किया जाए. महिला अधिकार कार्यकर्ता और परी की संस्थापक योगिता भयाना ने इस संबंध में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है.
http://छात्रा के साथ गैंगरेप, आरोपी आरक्षक गिरफ्तार, तीन फरार
भयाना ने अपने पत्र में लिखा है कि ‘निर्भया’ के दोषियों को फांसी का लाइव प्रसारण से देश में महिला सुरक्षा पर वैश्विक चिंताओं को दूर करने का सही अवसर प्रदान करता है. उन्होंने मंत्रालय से निर्भया गैंगरेप के सभी दोषियों को फांसी की सजा के लाइव प्रसारण के लिए स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया को अनुमति देने का आग्रह किया है. बता दें कि बीते शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने एक एनजीओ की उस याचिका को भी खारिज कर दिया था, जिसमें ‘निर्भया’ के चारों गुनहगारों को अंगदान के लिए मनाने के लिए उनसे मिलने की अनुमति देने का आग्रह किया गया था.
भारत,दुनिया के नजर में बलत्कारियो का देश ना बन जाए,इसलिए ये जरूरी है कि निर्भया के दरिंदो की फांसी को लाइव टीवी में दिखाकर बलात्कार की मंशा रखने वालों को एक कड़ा सन्देश दिया जाये|@PrakashJavdekar जी समय आ गया हैं कि इस एतिहासिक क्षण को मीडिया में लाइव दिखाकर इतिहास रचा जाये|@ANI pic.twitter.com/bbOsu0KQod
— Yogita Bhayana योगिता भयाना (@yogitabhayana) January 10, 2020









