আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अपने स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट कर दें ये 8 ऐप्स, Google ने भी हटाया

Published on: August 22, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Cryptocurrency माइनिंग विशेष रूप से पिछले कुछ महीनों में सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है. हालांकि, हैकर्स इस पब्लिक इंटरेस्ट का इस्तेमाल क्रिप्टोकरंसीज में कर रहे हैं ताकि निर्दोष लोगों को उनके स्मार्टफोन पर खतरनाक मैलवेयर और एडवेयर वाले ऐप्स इंस्टॉल करने के लिए प्रेरित किया जा सके. अच्छी बात ये है कि इन मैलवेयर और एडवेयर वाले ऐप्स की पहचान कर ली गई है और गूगल ने उन्हें अब हटा दिया है. वास्तव में गूगल प्ले स्टोर से 8 खतरनाक ऐप्स को हटा दिया गया है जो क्रिप्टोकरंसीज माइनिंग ऐप्स के रूप में वहां मौजूद थे. इन ऐप्स के द्वारा यूज़र्स को क्लाउड-माइनिंग ऑपरेशंस में पैसा निवेश करके बड़ा मुनाफा कमाने का वादा किया जाता था.

http://हिना खान ने परम सुंदरी गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल

सेफ्टी फर्म ट्रेंड माइक्रो की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये खतरनाक 8 ऐप्स यूज़र को विज्ञापन देखने के लिए धोका दे रहे थे, जिसमें यूज़र्स से महीने में लगभग 1,115 रुपए उनकी माइनिंग क्षमताओं को बढ़ाने के लिए जाते थे, जिसके बदले यूज़र्स को कुछ भी नहीं मिलता था. कंपनी ने अपने निष्कर्षों की सूचना गूगल प्ले को दी, जिसके बाद उन्हें गूगल द्वारा तुरंत हटा दिया गया. ऐसे ऐप्स को अपने फोन से जल्दी से जल्दी हटाने की जरूरत है. ये हैं वो 8 खतरनाक माइनिंग ऐप्स जिनसे आपको सावधान रहने की ज़रूरत है- BitFunds – Crypto Cloud Mining, Bitcoin Miner – Cloud Mining, Bitcoin (BTC) – Pool Mining Cloud Wallet, Crypto Holic – Bitcoin Cloud Mining, Daily Bitcoin Rewards – Cloud Based Mining System, Bitcoin 2021, MineBit Pro – Crypto Cloud Mining & btc miner, Ethereum (ETH) – Pool Mining क्लाउड.

http://खबर का असर : हाईस्कूल के लिए दो शिक्षकों की व्यवस्था, सोमवार को ज्वाइनिंग के आदेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now