पिथौरा. गुरुवार सुबह अचानक नगर की सभी चिल्हर एवं थोक किराना दुकानें खुलने से ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी. वही दूसरी ओर स्थानीय नगर पंचायत अधिकारी छोटे सब्जी विक्रेता हाथ ठेले वालों को गलियों में घूमने की हिदायत देते हुए कार्रवाई की चेतावनी देते दिखे. ज्ञात हो कि जिले में लॉकडाउन बढ़ने के बाद नई गाइडलाइन को अपने अनुसार परिभाषित करते हुए दुकानें खोल दी गई. जबकि नगर के आसपास के कुछ गांवों में सैकड़ों की संख्या में संक्रमित पाए जाने से स्थानीय प्रशासन हाई अलर्ट पर है.
कोविड-19 संक्रमण की लगातार बढ़ती रफ्तार को नियंत्रण करने महासमुंद जिले में लगातार तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ाया गया है. इसके लिए कलेक्टर द्वारा बकायदा गाइडलाइन भी जारी की गई है पर महामारी से बेख़ौफ़ व्यवसायियों ने सरकारी गाइडलाइन को अपने अनुसार परिभाषित कर लिया. जिससे आज सुबह से किराना एवं हार्डवेयर की दुकानें खुल गई. करीब माह भर बाद दुकानों के खुलते ही भीड़ टूट पड़ी जिससे अब नगर में लगभग कोरोना चैन टूटने के कगार पर पहुंचती उसके पहले ही पुनः संक्रमण का खतरा साफ दिखाई देने लगा है.
http://एक्ट्रेस श्रीप्रदा का निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित
सीएमओ सब्जी वालों को धमकाते दिखे
इधर, गुरुवार सुबह से ही किराना, हार्डवेयर दुकानों के खुलने के बाद स्थानीय नगर पंचायत के सीएमओ ठेले एवं साइकिल में सब्जी, फल एवं अंडा बेच रहे दुकानदारों को गलियो में ही बेचने की हिदायत देकर चालान काटने की धमकी देते दिखाई दिए.
गाइडलाइन के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
एसडीएम राकेश कुमार गोलछा ने इस प्रतिनिधि को बताया कि लॉकडाउन गाइडलाइन का पालन करना प्रत्येक जन के लिए अनिवार्य है. उल्लंघन किए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.
http://RLD प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार की चेतावनी- कोरोना की तीसरी लहर आनी तय https://t.co/doZqmPA3YI
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 5, 2021
राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगा इमरजेंसी केयर टेक्निशियन पाठ्यक्रम https://t.co/s4gaMFHydo
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 5, 2021







