আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्ट्रेस श्रीप्रदा का निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित

Published on: May 6, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीप्रदा का बुधवार को निधन हो गया. वह पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थीं.80 और 90 के दशक में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दिलों पर राज करने वाली श्रीपदा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने फिल्म ‘आग के शोले’, ‘बेवफा सनम’ से लेकर जी टीवी के हॉरर सीरीज में काम किया है. श्रीप्रदा ने 1989 में आई सुपरस्टार धर्मेंद्र और दिवंगत विनोद खन्ना की फिल्म ‘बटवारा’ में भी काम किया था.

http://RLD प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

साथ ही उन्होंने ‘ए नाइटमेयर एट एल्म स्ट्रीट’ के हिंदी वर्जन खूनी मुर्दा में दीपक पराशर और जावेद खान के साथ किया था. श्रीप्रदा हिंदी, साउथ इंडियन और भोजपुरी में कम से कम 68 फिल्मों में काम कर चुकी थीं. उन्हें कई टीवी शो में भी देखा गया है. एक्ट्रेस श्रीप्रदा के कोविड-19 से निधन की खबर की पुष्टि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के ऑफिशियल ट्वीट से हुआ है. एसोसिएशन ने एक्ट्रेस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, CINTAA एक्ट्रेस श्रीप्रदा के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है.

http://विधायक देवती कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का कोरोना से निधन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now