আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दीपिका ने ‘गुच्ची’ गाने पर दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, देखिए वीडियो

Published on: November 8, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीवी की मशहूर बहू दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में टीवी की ‘संध्या राठी’ जबरदस्त अंदाज में ‘गुच्ची’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. दीपिका सिंह का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद भी आ रहा है. इस वीडियो में दीपिका मेहंदी कलर के टॉप और ब्लैक टाइट्स में नजर आ रही हैं. वीडियो में दीपिका के मूव्स काफी शानदार लग रहे हैं.

http://टुकड़ों में मिली युवती की लाश, सिर, हाथ, छाती और पैर गायब



वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका सिंह ने कैप्शन में लिखा- सबको वीकेंड की शुभकामनाएं. दीपिका सिंह के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि दीपिका सिंह ने 2011 से 2016 तक ‘दीया बाती और हम’ में संध्या राठी का किरदार निभाया था. जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेब सीरीज ‘द रियल सोलमेट’ में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो ‘कवच…महाशिवरात्रि’ में भी दिखी थीं.

http://छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को जिंदा जलाया, हालत नाजुक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now