আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दीपक चहर विंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर, ये गेंदबाज टीम में शामिल

Published on: December 19, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चहर कमर के निचले हिस्से में तकलीफ की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच से बाहर हो गए हैं. दीपक चहर की जगह तीसरे वनडे मैच के लिए नवदीप सैनी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. दीपक चहर का वेस्टइंडीज के खिलाफ कटक वनडे से पहले चोटिल होना बड़ा झटका है. बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर बताया कि विशाखापटनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच के बाद चहर ने पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की थी.

http://धान खरीदी बंद होने से नाराज किसानों ने ब्रांच मैनेजर समेत दर्जनभर को बनाया बंधक

जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. मेडिकल टीम ने कहा, ‘ इस तेज गेंदबाज को आराम करने की जरूरत है, जब तक वे फिट नहीं हो जाते.’ इससे पहले शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार भी चोट के चलते वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. धवन की जगह मयंक अग्रवाल और भुवनेश्वर की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में मौका मिला है. सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीता था, जिसके बाद दूसरे वनडे में भारत ने 107 रनों से मेहमान टीम को मात देते हुए वापसी की. अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 22 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा.

http://अहंकार में भूपेश सरकार की भाषा बेकाबू हो रही : भाजपा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now