नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल क़िला में हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था. पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक स्पेशल सेल की टीम ने उसे पंजाब के जीरकपुर इलाके से गिरफ्तारी किया है. बता दें कि पुलिस की गिरफ्त से दूर रहते हुए सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर रहा था.
http://पूर्व सीएम बोले- सरकारी शराब दुकानों में बिक रही 30 प्रतिशत अवैध शराब
दावा किया गया है कि पंजाबी अभिनेता जो वीडियो अपलोड करता है, उसके पीछे उसकी एक बेहद करीबी महिला मित्र है जो कैलिफोर्निया में रहती है. पुलिस के अनुसार सिद्धू वीडियो बनाता था और उसे उसकी महिला मित्र और अभिनेत्री विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया करती थी. हाल ही में पंजाबी अभिनेता ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उसने कुछ गलत नहीं किया है. इसलिए उसे किसी बात का कोई डर नहीं है. वह मामले से जुड़े सबूत जुटा रहा है और दो दिन बाद पुलिस के सामने पेश होगा. उन्होने जांच एजेंसियों से उसके परिवार को परेशान न करने के लिए कहा था.
Delhi Police have arrested Deep Sidhu, an accused in 26th January violence case.
(Picture taken after arrest; source: Delhi Police) pic.twitter.com/RBLYbrGfik
— ANI (@ANI) February 9, 2021









