महासमुंद. विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने बिना राशन कार्ड के जरूरतमंदों को मुफ्त राशन देने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फैसले का स्वागत किया है. सरकार के इस फैसले से बिना राशन कार्ड वाले लोगों को राहत मिल सकेगी. बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता के नाम अपने संदेश में बिना राशन कार्ड के भी जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दिए जाने का फैसला लिया है. प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि इससे बिना राशन कार्ड वाले लोगों को राहत मिलेगी. इसके पूर्व प्रदेश सरकार ने राशनकार्डधारियों को दो माह का राशन नि:शुल्क प्रदान किया है. इसके अलावा राहत देते हुए लॉकडाउन के दौरान राशनकार्डविहीन परिवारों के राशन कार्ड बनाने एवं परिवार के छूटे सदस्यों के नाम जोड़ने की व्यवस्था भी की.
http://दो दंतैल पीढ़ी में और 21 हाथियों का दल पहुंचा खड़सा
एक लाख रुपए का किया सहयोग
महानदी फर्शी उद्योग संघ ने जरूरतमंदों की मदद के लिए एक लाख रूपए का सहयोग किया है. बुधवार को संघ के पदाधिकारियों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को एक लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान की. इस दौरान झाला चंद्राकर, मनीष कोठारी, अरसद खैरानी, धीरेंद्र लोण्हारे मौजूद थे. इसी तरह मंगलवार को प्रजापिता ब्रम्हकुमारी की प्रीति बहन द्वारा पचास पैकेट राशन सामान जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध कराया गया था.







