महासमुंद. हाथियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने का सिलसिला जारी है. हाथी दो दलों में बंट गए हैं. हाथी भगाओ फसल बचाओ अभियान के संयोजक राधेलाल सिन्हा ने बताया कि दो दंतैल हाथी महानदी पीढ़ी एनीकट के 300 मीटर की दूरी पर जल क्रीड़ा करते हुए देखे गए हैं. दंतैल बुधवार शाम 5 बजे खड़सा से सेनकपाट सड़क पार करते हुए मोहकम से महानदी पार कर ग्राम कुरूद में फसलों को नुकसान पहुंचाया. बाद हरदीडीह होते हुए कापूडीह के संजय चेलक के बोर प्लाट से नीचे उतर कर पीढ़ी एनीकट पहुंचे. संभावना जताई जा रही है कि पीढ़ी गांव की फसलों को हाथी नुकसान पहुंचा सकते हैं. इधर, दूसरी तरफ 21 हाथी का दल खिरसाली में भानूप्रताप पटेल की फसलों को नुकसान पहुंचा कर सीधे खड़सा पहुंच गए हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है.
http://लॉकडाउन एक पॉज बटन की तरह, समस्या का हल नहीं : राहुल
पानी की तलाश में बोड़रीदादर पहुंचा वनभैंसा
बागबाहरा. विकासखण्ड मुख्यालय से 20 किमी दूर ग्राम बोड़रीदादर में वनभैंसा आ जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया. आज तड़के पानी की तलाश में वनभैंसा गांव पहुंच गया. जंगलों में जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था न होने के कारण गांवों में पानी की तलाश में घुस रहे हैं. आज छात्रावास से लगे रेशम केन्द्र के घने नर्सरी में वन भैंसा घुस गया जिसे ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 941 नए मामले, 325 जिले में एक भी केस नहीं : स्वास्थ्य मंत्रालय







