नई दिल्ली. दिल्ली में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक में पार्टी ने अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया था. बैठक में 23 जून को अध्यक्ष के पद का चुनाव करने का फैसला किया गया था, हालांकि कोरोना महामारी के चलते इस एक बार फिर टाल दिया गया है. सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में देश में कोरोना के व्यापक प्रसार को लेकर चर्चा की गई.
http://भारत में अचानक क्यों हुआ कोरोना विस्फोट? WHO की वैज्ञानिक ने बताई वजह
इसके अलावा हाल ही में हुए चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव नतीजों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी विचार किया और आगे की रणनीति तय की गई. बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था. इसके बाद उन्हें कई बार मनाने की कोशिश की गई, लेकिन दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं हुए. इसके बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बना दिया गया था. अभी भी कांग्रेस की कमान सोनिया के हाथों में है.
http://हाथी की बल्लेबाजी के दीवाने हुए वीरेंद्र सहवाग, शेयर किया वीडियो









