আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डांस करते-करते युवक की मौत, लोग समझते रहे ड्रामा

Published on: January 23, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. शादी के रिसेप्शन में डांस करते-करते एक युवक अचानक गिर पड़ा. उस समय लोगों को कुछ समझ में नहीं आया. कुछ लोग इसे डांस का हिस्सा तो कुछ इसे नाटक समझ रहे थे. लेकिन कुछ देर बाद जब उसे उठाने की कोशिश की गई तो वह बेसुध था. उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामला मध्य प्रदेश के बैतूल के शाहपुर थाना इलाके के जामुन ढाना गांव का है. जहां एक शादी के रिसेप्शन समारोह में डांस कर रहे 32 साल के युवक अंतलाल उइके की मौत हो गई.

https://टीम वर्क के साथ निष्ठापूर्वक करना है दायित्व का निर्वहन : शर्मा

अंतलाल डोरी गांव का रहने वाला था और अपने रिश्तेदार सोनू कुमरे की शादी में जामुन ढाना गांव आया था. शादी शुक्रवार को थी और शनिवार को रिसेप्शन के दौरान डीजे पर वो नाच रहा था. कुछ देर बाद वो नाचते-नाचते नीचे गिर गया. मौके पर मौजूद लोगों को लगा कि वो डांस के दौरान मस्ती कर रहा है और लोग मोबाइल पर उसका वीडियो बनाते रहे. काफी देर तक इसी हालत में रहा तो उठाकर देखा पर तब तक वो युवक दम तोड़ चुका था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है.

https://पुल के नीचे मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now