আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 11% बढ़ा, कॉलेज में प्रवेश पर बच्चियों को 25 हजार रुपए

Published on: March 6, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11% बढ़ोतरी की घोषणा की है. इसके अलावा लाडली लक्ष्मी योजना के तहत कॉलेज में बच्चियों के प्रवेश लेने पर 25 हजार रुपए एकमुश्त देने की घोषणा भी की है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि राज्य के कर्मचारियों को 1 अप्रैल से केंद्र सरकार के समान 31% महंगाई भत्ता मिलेगा. अभी कर्मचारियों को 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है. सरकार ने 6 महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इससे पहले सरकार ने दीपावली के समय अक्टूबर 2021 में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया था. बता दें सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 10 लाख अधिकारी कर्मचारियों को लाभ होगा.

https://बाबा रामदेव ने लॉन्च किया स्वदेशी क्रेडिट कार्ड, 10 लाख तक की है लिमिट

कॉलेज में प्रवेश पर 25 हजार रुपए

मुख्यमंत्री ने लाडली लक्ष्मी योजना के तहत कॉलेज में एडमिशन लेने पर छात्राओं को एक मुश्त 25 हजार रुपए देने का भी ऐलान किया है. अब तक लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बच्चियों को 6वीं में एडमिशन लेने पर 2 हजार रुपए, 8वीं पास कर 9वीं में प्रवेश लेने पर 4 हजार रुपए और फिर 11वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश पर 6-6 हजार रुपए कुल 18 हजार प्रोत्साहन राशि देती थी. अब कॉलेज में भी एडमिशन पर 25 हजार रुपए मिलेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा मेधावी विद्यार्थियों की राशि सरकार भरते रहेगी. लाडली लक्ष्मी योजना 2006-07 से चल रही है. योजना का लाभ पहली बेटी को और दूसरे बच्चे के बेटी होने के बाद टीटी ऑपरेशन कराने पर मिलता है. योजना के तहत प्रदेश में 44 लाख से ज्यादा बच्चियां रजिस्टर्ड है. प्रतिवर्ष 3 लाख बच्चियां लाडली योजना में रजिस्टर्ड होती है.

https://पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ लेने किसानों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now