गरियाबंद. सोमवार को एक युवक की लाश मंडी के पीछे सड़क पर मिली है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. राजिम पुलिस ने बताया कि मंडी के पीछे लाश पड़े होने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराई तो पता चला कि वह नावाडीह में रहने वाले नोहर साहू (29) पुत्र गोविंद साहू का था. युवक अपने घर से निकला था, बाद उसकी लाश मिली है. उसकी नाक से खून बह रहा था.अभी तक की पूछताछ में युवक मानसिक तौर पर बीमार बताया जा रहा है. फिलहाल युवक के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी.
https://गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए दो खतरनाक ऐप्स, आप भी तुरंत कर दें डिलीट
लघु सीमांत किसान सबसे पहले बेच सकेंगे धान : कलेक्टर
कोरिया. आगामी 1 दिसम्बर से होने वाली धान खरीदी की आवश्यक तैयारियां देखने के लिए कलेक्टर श्याम धावड़े ने बैकुंठपुर विकासखण्ड के धान खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने धान खरीदी के लिए आवश्यक बारदाने, कम्प्यूटर सेंटर में टोकन की प्रक्रिया, नाप तौल के लिए तराजू आदि की उपलब्धता की जांच करने के बाद सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. जिले भर में किसानों के लिए 1 दिसम्बर से होने वाले धान खरीदी में लघु सीमांत किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए उन्होंने छोटे किसानों की धान खरीद सबसे पहले करने के निर्देश दिए. उन्होने कहा कि किसानों को धान खरीदी के ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड और खाता नम्बर की जानकारी लेकर अपने सहकारी समिति में आना होगा. इसके लिए हर गांव में मुनादी करवाई जाए ताकि किसी भी किसान को धान खरीदी केंद्र में आने के बाद किसी भी तरह की असुविधा न हो.
https://प्रियंका गांधी का ऐलान- यूपी में सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस







