धमतरी. शुक्रवार रात तालाब के किनारे दो सगी बहनों की लाश पेड़ पर लटकी मिली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन शवों को नीचे नहीं उतारा गया. शनिवार सुबह शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक कुरुद क्षेत्र के ग्राम डाही निवासी चंद्रेश सोनवानी की बेटी चंद्रकला सोनवानी (22) और अंजू सोनवानी (20) दोनों बहने शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकल गईं. काफी समय बीतने के बाद भी नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की. इस बीच ग्रामीणों ने शव तालाब किनारे पेड़ से लटके देखा तो कोटवार को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
http://पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी
पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है. उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. चंद्रकला बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी और छोटी अंजू पढ़ाई छोड़ चुकी थी. एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि कोटवार के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी. रात काफी होने के कारण पंचनामा भरना संभव नहीं था. इसके चलते शवों को पेड़ से नहीं उतारा गया. उनकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे. सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
http://अस्पताल से भागे कोरोना वायरस के 5 संदिग्ध, पुलिस ने की नाकाबंदी







