नई दिल्ली. भारत सरकार ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी में तीन रुपए प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है. हालांकि इससे पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं. अंतरष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिर गए हैं. इसके बावजूद सरकार ने दाम नहीं घटाएं हैं. शनिवार को लगातार 10वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है. यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल-डीजल के लिए गुरुवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे. पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है.
http://अस्पताल से भागे कोरोना वायरस के 5 संदिग्ध, पुलिस ने की नाकाबंदी
सरकार के सूत्रों ने बताया कि सरकार लगातार घटते कच्चे तेल की कीमत का फायदा उपभोक्ताओं को दे रही है, लेकिन एक्साइज़ ड्यूटी बढ़ाने से इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करने के लिए पैसा आएगा, वहीं वित्तीय घाटा कम करने में मदद मिलेगी. आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक आज दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 13 पैसे कम हुई है और चेन्नई में यह 14 पैसे कम हुआ है. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 69.87 रुपए चुकाने होंगे. वहीं कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में इसका दाम 72.57 रुपए प्रति लीटर हो गया है. दूसरी ओर डीजल दिल्ली में 31, कोलकाता में 16 पैसे और मुंबई और चेन्नई में यह 17 पैसे सस्ता हुआ है. इन महानगरों में एक लीटर डीजल के लिए लोगों को क्रमश: 62.58, 64.91, 65.51 और 66.02 रुपए चुकाने होंगे.
http://स्नातक भाग एक-दो, स्नातकोत्तर भाग एक और सेमेस्टर एक-दो-तीन की परीक्षाएं स्थगित










