जगदलपुर. एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम हरविंदर (22) है. युवक जगदलपुर के गुंडाधुर वार्ड का रहने वाला था. वह मोटर मैकेनिक का काम करता था. हरविंदर का नयामुंडा की रहने वाली एक युवती (23) के साथ पिछले कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह भी किसी शोरूम में काम करती थी. बताया जा रहा है कि इसी बीच युवक की किसी दूसरी लड़की के साथ शादी हो गई थी. शादी को महज 6 महीने ही हुए थे लेकिन, युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बातचीत बंद नहीं की थी.
वहीं मंगलवार की रात दोनों अपने घर से कहीं निकल गए थे. जब देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन दोनों को खोजने के लिए निकले. पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. दूसरे दिन यानी बुधवार की सुबह ग्रामीण लकड़ी लेने के लिए नर्सरी की तरफ गए हुए थे. इसी बीच उनकी नजर फांसी के फंदे पर लटकती हुई दो लाश पर पड़ी. जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भी भिजवाया. परिजनों ने दोनों की शिनाख्त हरविंदर और प्रीति के रूप में की. फिलहाल सुसाइड का कारण अज्ञात है.
https://बारात लेकर निकला दूल्हा धरने पर बैठा, दुल्हन करती रही इंतजार







