আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Published on: January 22, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. समीप के ग्राम भिथीडीह में एक किसान के खेत में अज्ञात युवक का शव मिला है. प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत होता है. बहरहाल, स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है. पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह ग्राम भिथीडीह कटेल पारा के पास किसान कार्तिक खड़िया एवं दुर्देशी खड़िया के खेत में एक अज्ञात शव धनसिंह खड़िया ने देखा. बाद उन्होने वार्ड पंच और पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर तत्काल पहुंच कर जांच में जुट गई. पुलिस ने भी मामला हत्या का ही होने संबंधी संदेह व्यक्त किया है. मृतक के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान एवं पैर में कटे का निशान देखा गया है. मृतक के पास से किसी भी प्रकार का कोई पत्र या पहचान नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके.

https://कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के तीन महीने बाद लगेगा टीका

मृतक स्वेटर, टी शर्ट एवं आसमानी कलर की जीन्स पहना हुआ है. घटनास्थल पर मौका मुआयना करने फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई. इसके अलावा एसडीओपी विनोद कुमार मिंज भी घटनास्थल पहुंचे. श्री मिंज ने पत्रकारों को बताया कि 30-35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है. किसी ने हत्या कर खेत में फेंक दिया है. इस घटना को अंजाम देने 2 से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं. मृतक की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच सकती है. थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि पिथौरा थाने में एक-दो दिनों में किसी भी प्रकार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं है. जिससे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पा रही है. शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. बहरहाल, स्थानीय पुलिस मुस्तैदी से मृतक की शिनाख्त एवं आरोपियों को सींखचों के पीछे पहुंचाने जुट गई है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now