रायपुर. कोरोना संक्रमितों के टीकाकरण के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है. भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड-19 पीड़ित व्यक्तियों को उनके स्वस्थ होने के तीन माह बाद कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाना है. यह गाइडलाइन स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के लोगों को लगाए जा रहे प्रिकॉशन डोज के साथ ही सभी आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए प्रभावी होगा.
https://VIDEO : निया शर्मा ने पोल डांस से बढ़ाया इंटनेट का पारा
‘रोको और टोको’ की टीम ने वीआईपी चौक, तेलीबांधा सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर संचालित किया जन-जागरूकता अभियान
रायपुर. कोरोना संक्रमण को रोकने जिला प्रशासन, रायपुर के मार्गदर्शन में संचालित ‘रोको और टोको’ अभियान के अंतर्गत आज यूनिसेफ, वी द पीपल और गुरुकुल महाविद्यालय के एन.एस.एस. कैडेट्स ने मिलकर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जन-जागरूकता अभियान संचालित किया. इस टीम के द्वारा वीआईपी चौक, तेलीबांधा सहित अन्य चौक-चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी को टीकाकरण हेतु प्रेरित करते दिखे. इसके अलावा ये वॉलिंटियर्स कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु भी प्रेरित करते दिखे. इस टीम ने 40 से भी अधिक सार्वजनिक स्थलों पर अपने अभियान के तहत अब तक लोगों को प्रेरित किया है और लापरवाही बरतने वालों को संक्रमण के खतरों से अवगत कराते हुए जागरूक कर रही है.
https://Xiaomi 11T Pro 5G भारत में लॉन्च, 17 मिनट में होगा फुल चार्ज







